होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी कल सोनभद्र में, छात्राओं से संवाद और महिला जनसुनवाई करेंगी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं उप मंत्री स्तर की श्रीमती चारु चौधरी जनपद सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वह महिला एवं बालिका सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही छात्राओं से संवाद और महिलाओं की समस्याओं की जनसुनवाई करेंगी।

8:51 PM, Aug 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी कल सोनभद्र में, छात्राओं से संवाद और महिला जनसुनवाई करेंगी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं उप मंत्री स्तर की श्रीमती चारु चौधरी जनपद सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वह महिला एवं बालिका सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही छात्राओं से संवाद और महिलाओं की समस्याओं की जनसुनवाई करेंगी।श्रीमती चारु चौधरी पूर्वाह्न 10:30 बजे विन्ध्य कन्या डिग्री कॉलेज, पुसौली, राबर्ट्सगंज पहुंचेंगी। यहां वह छात्राओं से शिक्षा, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण समेत विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगी और उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी लेंगी।इसके बाद वह जिला महिला चिकित्सालय, राबर्ट्सगंज का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान महिलाओं को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, साफ-सफाई, आवश्यक संसाधनों और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा।अपराह्न 1 बजे सर्किट हाउस, सोनभद्र में महिला जनसुनवाई आयोजित होगी। इसमें जनपद की महिलाएं अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकेंगी। उपाध्यक्ष संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी।इसके पश्चात सायं 5:15 बजे बालगृह (बालिका), इन्द्रपुरी कॉलोनी, राबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया जाएगा। यहां बालिकाओं के रहने, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।महिला आयोग की उपाध्यक्ष के भ्रमण का उद्देश्य महिला एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं और व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा करना तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाना है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions