समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा
समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा
5:58 PM, Aug 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर पुरोधा एवं "छोटे लोहिया" के नाम से विख्यात श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के दौरान आयोजित बैठक में आगामी 11 एवं 12 अगस्त 2026 को प्रस्तावित पीडीए सम्मेलन की तैयारियों एवं उसकी सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र का मानना था कि "सत्ता का धर्म जनता के प्रति जवाबदेही है, प्रचार नहीं।" उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने में अधिक व्यस्त है तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा परमेश्वर दयाल ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र का समाजवाद सत्ता के अहंकार के सामने सच बोलने का साहस देता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है तथा गरीबों का कल्याण करना ही समाजवाद का मूल उद्देश्य है।वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा निरंतर मजबूत हो रही है और उनके नेतृत्व की चर्चा पूरे देश में हो रही है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, वेदमणि शुक्ला, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, लाल बहादुर पाल, रामप्यारे सिंह पटेल, गीता गौर, रमेश सिंह यादव, रमेश वर्मा, रानी, विजय शंकर जायसवाल, विमलेश पटेल, रामेश्वर भाई पटेल, प्रमोद कृष्ण, मुरारी मौर्य, जगत पटेल, अजय, दीपक केसरी, विवेक सिंह, नजमुद्दीन, अंकित राठौर, दिनेश सरोज, बबलू धांगर, फारूक अली, जिलानी, कृपा शंकर चौहान, लालू भारती, अजीत मौर्य, छेदी लाल राजभर, रामशंकर वर्मा, चंद्रभूषण, पंकज, दिलशाद, इमरान, राम नरेश, गोविंद, राकेश, कामरान खान, दयाराम मौर्य, राजनाथ, पीयूष बचोले सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






