चोपन पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
चोपन पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
8:59 PM, May 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

उत्तर प्रदेश पुलिस के जनपद सोनभद्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को रात करीब 8:25 बजे रेलवे क्रासिंग चोपन स्थित अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त जगजीवन जायसवाल पुत्र स्वर्गीय पुसई जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से दरीमडोल थाना मड़वास जनपद सिद्धी, मध्यप्रदेश का निवासी है और वर्तमान में चोपन रेलवे स्टेशन के पीछे रह रहा था।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक प्लास्टिक के झोले में रखा 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोपन में मु0अ0सं0 175/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल मंटू सिंह शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






