होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

किश्त की रकम हड़पने वाला कंपनी कर्मचारी गिरफ्तार, एडिटेड रसीद से ग्राहकों को देता था झांसा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने ग्राहकों से ऋण की किश्त के रूप में वसूली गई रकम कंपनी में जमा करने के बजाय कथित तौर पर निजी उपयोग में खर्च करने और मोबाइल से रसीदों में बदलाव कर ग्राहकों को देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पैसालो डिजिटल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था।

7:26 PM, Aug 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

किश्त की रकम हड़पने वाला कंपनी कर्मचारी गिरफ्तार, एडिटेड रसीद से ग्राहकों को देता था झांसा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने ग्राहकों से ऋण की किश्त के रूप में वसूली गई रकम कंपनी में जमा करने के बजाय कथित तौर पर निजी उपयोग में खर्च करने और मोबाइल से रसीदों में बदलाव कर ग्राहकों को देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पैसालो डिजिटल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने आरोपी संजय कुमार मौर्य (31) को 24 अगस्त 2026 को चण्डी होटल के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में मु0अ0सं0-509/2026 दर्ज है। मामले में धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338 और 340(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।ग्राहकों से वसूली रकम नहीं कराई जमापूछताछ में पुलिस के अनुसार सामने आया कि आरोपी का काम कंपनी के ऋणधारियों से ऋण की किश्त और अन्य देय धनराशि प्राप्त कर कंपनी में जमा कराना था। आरोप है कि आर्थिक लाभ के लालच में उसने ग्राहकों से प्राप्त रकम कंपनी में जमा करने के बजाय निजी कार्यों में खर्च कर दी।पुलिस का कहना है कि अपने कृत्य को छिपाने के लिए आरोपी मोबाइल फोन की मदद से पैसालो कंपनी की रसीदों को एडिट/परिवर्तित कर ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। इससे ग्राहकों को यह भरोसा बना रहता था कि उनके द्वारा जमा की गई रकम कंपनी के खाते में पहुंच चुकी है।मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारीपुलिस के अनुसार 24 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी चण्डी होटल के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पहचान की पुष्टि के बाद शाम करीब 6:20 बजे उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार मौर्य पुत्र राम दुलारे, निवासी ग्राम शिवखरी, पोस्ट केकराही, खैरही, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता ग्राम गैगुआर, पोस्ट बिच्छी, थाना रॉबर्ट्सगंज बताया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज और रिजर्व कांस्टेबल अमित कुमार शुक्ला, चौकी लोढ़ी शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions