होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

महत्वपूर्ण पुल, सेतु एवं सड़क परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करें: जिलाधिकारी

महत्वपूर्ण पुल, सेतु एवं सड़क परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करें: जिलाधिकारी

9:24 PM, Jun 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

महत्वपूर्ण पुल, सेतु एवं सड़क परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करें: जिलाधिकारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डीएमएफ एवं राज्य योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देशसोनभद्र। जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) एवं राज्य योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने पटवध-बसुहारी मार्ग पर घाघर नदी के ऊपर निर्माणाधीन सेतु एवं पहुंच मार्ग की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह सेतु क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।समीक्षा के दौरान ग्राम मारकुण्डी-घुरमा मार्ग पर घाघर नदी स्थित पुराने एवं जर्जर पुल के स्थान पर बनाए जा रहे 8-सेल बॉक्स कल्वर्ट एवं सुरक्षात्मक कार्यों की भी प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने वर्षाकाल को देखते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इसके अलावा कलवारी-राबर्ट्सगंज राज्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर सड़क अवसंरचना से न केवल यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर परियोजनाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि जनपद में संचालित सभी विकास परियोजनाएं शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इनके पूर्ण होने से लोगों को बेहतर संपर्क मार्ग, सुरक्षित आवागमन और आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions