होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

म्योरपुर में कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का  दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड ने किया उद्घाटन।

wp:list

duddhi

3:34 PM, Sep 15, 2024

Share:

Edited by: Ashish Gupta

म्योरपुर में कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का  दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड ने किया उद्घाटन।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

wp:list

  • "अगस्त्य टेक जोन एवं कंप्यूटर इंस्टिट्यूट" का हुआ शुभारंभ, कम से कम शुल्क के साथ प्रशिक्षुओं को मिलेगा तमाम कोर्सों का प्रशिक्षण।
  • वेदांता फाउंडेशन का बहुआयामी उपक्रम का लाभ मिलेगा म्योरपुर के युवाओं को।

/wp:list

wp:paragraph

विज्ञापन

म्योरपुर/ बाबूलाल शर्मा/ रविकांत गुप्ता/ सोन प्रभात

/wp:paragraph

wp:image {"id":55590,"sizeSlug":"large"}

/wp:image

विज्ञापन

म्योरपुर विकासखंड मुख्य मार्ग पर हीरो बाइक एजेंसी के सामने और टी वी एस बाइक एजेंसी के बगल में आधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन दुद्धी विधानसभा विधायक विजय सिंह गोंड के द्वारा किया गया।

wp:image {"id":55595,"sizeSlug":"large"}

"अगस्त्य टेक जोन एवं कंप्यूटर इंस्टिट्यूट" के केंद्र प्रबंधक आशीष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र बच्चों को सिर्फ सर्टिफिकेट ही नहीं बल्कि स्किल विकास के लिए मुख्यत कार्य करेगी। केंद्र प्रबंधक ने बताया कि वेदांता फाउंडेशन के सहयोग से यह केंद्र संचालित करना सुलभ हो सका है। प्रत्येक प्रशिक्षु के लिए के अलग अलग कंप्यूटर प्रदान किया जाएगा। कोर्स के बारे में बात करने पर बताया कि वोकेशनल ट्रेनिंग के सभी कोर्सेस न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध है। डी सी ए, ए डी सी ए, सी सी सी, ओ लेवल, कोरल ड्रा, फोटोशॉप, कोडिंग, वेब डेवलपमेंट, ग्राफिक डिजाइन समेत तमाम कोर्स उपलब्ध है।

wp:image {"id":55594}

विज्ञापन

wp:heading

ग्रामीण अंचलों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देगा यह केंद्र

/wp:heading

उद्घाटन के मुख्य अतिथि विजय सिंह गोंड ने बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से आने वाली पीढ़ी आधुनिक शिक्षा से जुड़कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर शिक्षा अति आवश्यक हो गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के सेंटर ग्रामीण शिक्षा पर अच्छा खासा प्रभाव डालेंगे।

विज्ञापन

wp:image {"id":55593,"linkDestination":"none"}

इस अवसर पर म्योरपुर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य जामपानी राजेंद्र यादव, लल्लन प्रसाद भाजपा कार्यकारिणी समिति, उमाशंकर गुप्ता शिक्षक, जगमोहन गुप्ता शिक्षक, हरदीप सिंह बबलू, विवेक सिंह, नितेश मौर्य, मीना गुप्ता, सुषमा देवी, पूनम देवी समेत  छात्र अंश जायसवाल, शौर्य गुप्ता, उमंग अग्रहरि , मयंक अग्रहरि, अनमोल अग्रहरि समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

wp:image {"id":55592}

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions