School holiday:भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
सोनभद्र। जिले में भारी वर्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में 25 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश परिषद, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा
7:29 PM, Aug 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिले में भारी वर्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में 25 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश परिषद, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय बंद रखे जाएंगे। हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक एवं संबंधित स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित होकर आपदा प्रबंधन तथा अन्य विभागीय कार्यों का संपादन यथावत करना होगा।आदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की जानकारी व्यापक रूप से प्रसारित करने के भी निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें






