होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

न्यायालय के वारंट पर कोन पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

सोनभद्र। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में थाना कोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

7:55 PM, Sep 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

न्यायालय के वारंट पर कोन पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में थाना कोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस टीम ने वारंटियों की गिरफ्तारी की।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0नं0-583/16, धारा 323, 504 एवं 506 भादवि के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणमहावीर यादव पुत्र वसमत, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी ग्राम खेमपुर, टोला चतरखड़िया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।देवमुनी पुत्र महावीर, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी ग्राम खेमपुर, टोला चतरखड़िया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।नरायण पुत्र वसमत, उम्र करीब 53 वर्ष, निवासी ग्राम खेमपुर, टोला चतरखड़िया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, त्रिभुवन नारायण सिंह, अभिषेक यादव एवं ईश्वर चन्द्र सिंह की पुलिस टीम ने तीनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions