होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रसोइयों को मिला कैशलैस हेल्थ कार्ड, पांच लाख तक के इलाज की सुविधा

सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों और उनके आश्रित परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से रविवार को बीआरसी दुद्धी में निःशुल्क कैशलैस हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया

6:53 PM, Aug 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

रसोइयों को मिला कैशलैस हेल्थ कार्ड, पांच लाख तक के इलाज की सुविधा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों और उनके आश्रित परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से रविवार को बीआरसी दुद्धी में निःशुल्क कैशलैस हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कार्डधारकों को पांच लाख रुपये तक के उपचार की कैशलैस सुविधा उपलब्ध होगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत दुद्धी के अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल रसोइयों के स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारी का महंगा इलाज कराना मुश्किल होता है, लेकिन कैशलैस हेल्थ कार्ड से अब पात्र लाभार्थियों को उपचार के लिए बड़ी आर्थिक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।विशिष्ट अतिथि एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि रसोइयों को अब निजी अस्पतालों के भारी-भरकम इलाज खर्च की चिंता नहीं करनी होगी। गंभीर बीमारी में भर्ती या ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ने पर योजना के तहत कैशलैस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने सभी शिक्षकों से अपील की कि उनके विद्यालय में कार्यरत कोई भी रसोइया इस योजना से वंचित न रहे। यदि किसी पात्र रसोइया का अभी तक कार्ड नहीं बना है तो शिक्षक तत्काल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से उसे योजना से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से रसोइयों के मानदेय में वृद्धि करते हुए अब 3000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की घोषणा भी की गई है।कार्यक्रम में ब्लॉक दुद्धी क्षेत्र से बड़ी संख्या में रसोइयों ने पहुंचकर कैशलैस हेल्थ कार्ड प्राप्त किया। इससे रसोइयों में उत्साह देखने को मिला।दिवंगत शिक्षक की पत्नी ने बीआरसी को भेंट किया एयर कूलरकार्यक्रम के दौरान ब्लॉक दुद्धी के दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय गोपाल गुप्ता की धर्मपत्नी वैजयंती देवी ने शिक्षकों की सुविधा के लिए बीआरसी दुद्धी को एक एयर कूलर भेंट किया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने फीता काटकर एयर कूलर का उद्घाटन किया और इस पहल की सराहना की।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन, अवधेश कन्नौजिया, नीरज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र चौबे, भोलानाथ, लोकपति वर्मा, राजेश झा, प्रवीण द्विवेदी, आशीष सिंह, श्याम सुंदर, योगेंद्र यादव, मनोज जायसवाल, मो. इलियास, चंदन सिंह और पीयूष कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं रसोइया उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions