होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में ₹50 हजार का इनामिया गो-तस्कर गिरफ्तार, छह गोवंश व हथियार बरामद

पुलिस मुठभेड़ में ₹50 हजार का इनामिया गो-तस्कर गिरफ्तार, छह गोवंश व हथियार बरामद

10:29 AM, Jun 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पुलिस मुठभेड़ में ₹50 हजार का इनामिया गो-तस्कर गिरफ्तार, छह गोवंश व हथियार बरामद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50 हजार के इनामिया समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपित घायल हो गए, जिनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस तथा तस्करी के लिए प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया। वाहन से छह गोवंश भी मुक्त कराए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में रायपुर, पन्नुगंज, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 17-18 जून की रात सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से गोवंशों को मधुपुर-नौगढ़-चकरघट्टा मार्ग से बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर रायपुर थाना क्षेत्र के सारसोत के पास बैरियर लगाकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर वाहन सवार आरोपितों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपित घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास यादव पुत्र बुट्टन यादव निवासी कैमूर (बिहार), मेराज कुरैशी पुत्र अकबर कुरैशी निवासी कैमूर (बिहार) तथा विजय प्रताप यादव उर्फ वकील यादव निवासी चंदौली के रूप में हुई है।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान विकास यादव एवं मेराज कुरैशी के कब्जे से दो अव

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions