Crime news: सियार के हमले से 10 लोग घायल, गांव में मची अफरा-तफरी
डाला :थाना क्षेत्र की कोटा ग्राम पंचायत के सरपतवा और अम्मा टोला में रविवार की रात सियार के हमले से करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।
6:41 PM, Oct 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला :थाना क्षेत्र की कोटा ग्राम पंचायत के सरपतवा और अम्मा टोला में रविवार की रात सियार के हमले से करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन ले जाया गया, जहां एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
चारपाई पर सो रहे व्यक्ति को सियार ने काटा
अम्मा टोला निवासी बाबालाल ने बताया कि रविवार की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सियार ने उनके पैर में काट लिया। दर्द होने पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद घर के अन्य सदस्य भी बाहर निकल आए। इसी बीच सियार ने अशोक के पुत्र नंदलाल पर दोबारा हमला कर दिया।इसके बाद सियार ने सरपतवा और अम्मा टोला में कई लोगों को निशाना बनाया। हमले में लोगों के हाथ, पैर, पीठ और चेहरे पर चोटें आईं। एक पिता अपने बच्चे को बचाने के प्रयास में खुद भी घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद दोनों टोलों में अफरा-तफरी मच गई।महिला-पुरुष समेत कई लोग घायलसियार के हमले में सरपतवा और कोटा क्षेत्र के अनुज पुत्र हरि प्रसाद, सतीश पुत्र ईश्वर प्रसाद, अनिल पुत्र जगनारायण, अवध नारायण पुत्र विश्वनाथ, अनिता पत्नी आशीष, सोना पुत्र छोटेलाल बंधवा, अनिता पत्नी सूरज और लल्लू पुत्र गुलाब सहित कई लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया।
एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर भेजा घर
यह भी पढ़ें
सीएचसी चोपन के चिकित्सक डॉ. फैज ने बताया कि कोटा गांव के सरपतवा और अम्मा टोला के करीब 10 महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सियार के हमले में घायल हुए थे। सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद घर भेज दिया गया।घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि, सियार के पकड़े जाने या वन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन






