Crime news:वांछित आरोपी की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस टीम पर हमला,SHO और SOG प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मी घायल
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के महुआंव खुर्द गांव में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को चारों तरफ से घेरकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। मकान की छत से भी लगातार पथराव किया गया
9:37 PM, Sep 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

महुआंव खुर्द गांव में पुलिस और एसओजी टीम को चारों तरफ से घेरकर पथराव, छत से भी बरसाए ईंट-पत्थर;
32 नामजद समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ FIR
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के महुआंव खुर्द गांव में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को चारों तरफ से घेरकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। मकान की छत से भी लगातार पथराव किया गया। अचानक हुए हमले में चोपन प्रभारी निरीक्षक, एसओजी प्रभारी समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने 32 लोगों को नामजद करते हुए 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस को देखते ही घर में बंद हो गया वांछितपुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर चोपन पुलिस और एसओजी की टीम महुआंव खुर्द निवासी वांछित आरोपी कमलेश यादव उर्फ नेता के घर पहुंची थी। पुलिस टीम को सामने देखते ही कमलेश घर के अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि उसने खुद को फांसी लगाने की धमकी देते हुए इसके लिए पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराने की बात कही।इसके बाद उसके परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। पुलिस का आरोप है कि लोगों को उकसाने के बाद भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।छत और नीचे से एक साथ शुरू हुआ पथरावपुलिस टीम स्थिति को संभाल पाती, इससे पहले ही भीड़ की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। कुछ लोगों ने मकान की छत से पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर पथराव किया, जबकि नीचे से भी पत्थर फेंके गए। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।घायलों में चोपन प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव, रविन्द्र यादव, कांस्टेबल मन्तू सिंह और राहुल कुमार यादव समेत नौ पुलिसकर्मी शामिल हैं।32 नामजद, 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमापुलिस टीम पर हमला, बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चोपन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुकदमे में कमलेश यादव उर्फ नेता समेत 32 लोगों को नामजद किया गया है। नामजद आरोपियों में प्रदीप यादव, सचिन यादव, शीतल यादव, शिवकुमार यादव, प्रभाकर यादव, चन्द्रप्रकाश यादव, परमेश्वर यादव, उषा, कृपाल, रामसूरत, शान्ति, राजेश कुमार, बृजेश, सुरेन्द्र, संदेश कुमार, संतलाल, संजय, राजबहादुर, चंद प्रकाश, परमीला, सीमा, रीना यादव, दामोदरी, सुखदेड्या, किसमतिया, रूपवन्ती, कौशल्या, सुशीला, अंकिता और प्रतिमा शामिल हैं।इसके अलावा 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेजपुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 125(a), 132, 191(2) और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






