होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Crime news:सिपाही पति पर दूसरी शादी और 25 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र की तुर्रा निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती ने झांसी निवासी अपने सिपाही पति पर प्रेम विवाह के बाद दूसरी शादी करने, दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने सिपाही पति अंकित यादव समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

8:46 PM, Sep 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Crime news:सिपाही पति पर दूसरी शादी और 25 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र की तुर्रा निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती ने झांसी निवासी अपने सिपाही पति पर प्रेम विवाह के बाद दूसरी शादी करने, दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने सिपाही पति अंकित यादव समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।युवती के मुताबिक, उसकी मुलाकात डोरी फतेहपुर, झांसी निवासी अंकित यादव से हुई थी। दोनों ने 12 मार्च 2018 को प्रेम विवाह किया था। इस विवाह का पंजीयन 21 जुलाई 2018 को दुद्धी स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी कराया गया था। युवती का आरोप है कि अंकित ने अपने परिवार की नाराजगी के डर से काफी समय तक शादी की बात परिजनों से छिपाए रखी।युवती के अनुसार, शादी के करीब दो वर्ष बाद वर्ष 2020 में अंकित यादव पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हो गया। इसके बाद 10 मई 2023 को वाराणसी में सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों की दोबारा शादी कराई गई। आरोप है कि इस समारोह में अंकित के परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।युवती ने पुलिस को बताया कि परिवार की नाराजगी के कारण अंकित ने उसे बांदा में किराये का कमरा दिलाकर कुछ समय तक साथ रखा। बाद में कथित तौर पर उसने युवती से दूरी बना ली। युवती का आरोप है कि इसके बाद पति और उसके परिजनों की ओर से दहेज में 25 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ उत्पीड़न किया गया।युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। मामले में पिपरी पुलिस ने सिपाही पति अंकित यादव समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions