होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Crime news:कोटा के बीच गांव में पीपल के पेड़ के नीचे कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी

डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के बीच गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब देवस्थान के पास पीपल के पेड़ के नीचे स्थित कुएं में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। कुएं में शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

8:38 AM, Nov 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Crime news:कोटा के बीच गांव में पीपल के पेड़ के नीचे कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



रोपाडंडी निवासी सुनील चेरो के रूप में हुई मृतक की पहचान,


डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के बीच गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब देवस्थान के पास पीपल के पेड़ के नीचे स्थित कुएं में एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। कुएं में शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील चेरो पुत्र स्वर्गीय महेंद्र चेरो, निवासी रोपाडंडी के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि युवक बाहर से काम करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किन परिस्थितियों में उसका शव कुएं में पहुंचा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। कोटा ग्राम प्रधान पहलाद चेरो ने बताया कि घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। कुएं में युवक का शव मिलने से परिजनों में शोक और गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions