Crime news:संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला 35 वर्षीय महिला का शव, इलाके में मची सनसनी
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत कटलहिया गांव में सोमवार को एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
6:36 PM, Nov 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सुकृत पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, साक्ष्य जुटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शवसोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत कटलहिया गांव में सोमवार को एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 9 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पाल दरी स्थित अरविंद बाबा आश्रम कटलहिया के पास एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस, सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह तथा उपनिरीक्षक रामासरे यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मृतका की पहचान बबिता वैगा (35 वर्ष), पत्नी बलिराम, निवासी कटलहिया, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में की। बताया जा रहा है कि बबिता पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच वर्षीय पुत्री हिमांशी और करीब डेढ़ वर्षीय पुत्र गौरव शामिल हैं। मृतका का पति बलिराम वर्तमान में दिल्ली में रहता है।परिजनों के अनुसार, बबिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और उसे कभी-कभी दौरे भी पड़ते थे। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना को लेकर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया।फिलहाल महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी
यह भी पढ़ें






