Crime news:पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, गांव में मचा हड़कंप
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
8:53 PM, Sep 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।खेवधा गांव निवासी 58 वर्षीय अमरनाथ चेरो पुत्र प्रताप का शव सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में एक पेड़ से लटकता ग्रामीणों ने देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।अमरनाथ ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। जुगैल पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






