होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Crime News: चोपन के जवारीडांड मे नाबालिक का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला जवारीडांड में सोमवार की भोर एक 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के कमरे में मिला। किशोरी का शव घर के अंदर बड़ेर में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।

6:54 PM, Oct 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Crime News: चोपन के जवारीडांड मे नाबालिक का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला जवारीडांड में सोमवार की भोर एक 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के कमरे में मिला। किशोरी का शव घर के अंदर बड़ेर में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवारीडांड निवासी रविंद्र भारती की 15 वर्षीय बेटी सपना कुमारी कक्षा नौ की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, रविवार की रात सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। सोमवार की भोर में जब सपना का शव कमरे में लटका मिला तो परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस और चोपन थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों के अनुसार, सपना की एक छोटी बहन भी है, जिसकी उम्र करीब 10 वर्ष बताई गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थितिचोपन पुलिस के मुताबिक, किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions