Crime news:बिलासपुर से एम्बुलेंस से पहुंचा मजदूर का शव, परिजनों में मचा कोहराम
डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के उत्तरी टोला गुरमुरा निवासी एक मजदूर का शव छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एम्बुलेंस द्वारा घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि शव लेकर आए लोग बिना स्पष्ट जानकारी दिए जल्दबाजी में शव उतारकर चले गए। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है
7:36 PM, Sep 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के उत्तरी टोला गुरमुरा निवासी एक मजदूर का शव छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एम्बुलेंस द्वारा घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि शव लेकर आए लोग बिना स्पष्ट जानकारी दिए जल्दबाजी में शव उतारकर चले गए। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है।मृतक के पुत्र रामराज गोंड ने बताया कि उनके पिता नन्हकू गोंड (56 वर्ष) पुत्र मोतीलाल गोंड विश्वकर्मा पूजा के बाद बिलासपुर (छत्तीसगढ़) स्थित एक क्रेशर प्लांट में हेड मिस्त्री के रूप में काम करने गए थे। रविवार भोर लगभग पांच बजे एक एम्बुलेंस उनके घर पहुंची, जिसमें उनके पिता का शव लाया गया था।
परिजनों के अनुसार एम्बुलेंस से आए लोगों ने बिना कोई स्पष्ट जानकारी दिए शव को जल्दबाजी में उतरवाया तथा मृतक की पत्नी मुनिया देवी को 20 हजार रुपये नकद देकर वहां से चले गए। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने शव को देखा तो पता चला कि वह नन्हकू गोंड का है, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।घटना की जानकारी धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि नन्हकू गोंड की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।
यह भी पढ़ें
परिजनों के अनुसार उन्हें भी मौत के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।बताया जा रहा है कि इस मामले की सूचना अभी तक चोपन थाना पुलिस को नहीं दी गई है। ऐसे में मौत के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। यदि परिजन पुलिस को सूचना देते हैं तो मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।






