Crime news:पानी में मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस
शाहगंज। थाना क्षेत्र के उसरी कला गांव के पास गुरदहवा पुल के किनारे शनिवार सुबह पानी में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव उतराया मिला। शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी
1:05 PM, Sep 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शाहगंज। थाना क्षेत्र के उसरी कला गांव के पास गुरदहवा पुल के किनारे शनिवार सुबह पानी में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव उतराया मिला। शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और वहां मौजूद ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिश के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
यह भी पढ़ें






