Crime News:रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के वार्ड आठ में सोमवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।
6:57 PM, Oct 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुद्धी सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के वार्ड आठ में सोमवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।जानकारी के अनुसार, धनौरा गांव के वार्ड आठ में पुलिया के समीप रेलवे लाइन के किनारे शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने करीब 55 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।सिर में चोट, एक पैर कटा मिलामृतका के सिर में चोट के निशान थे और उसका एक पैर कटा हुआ था। घटनास्थल के पास महिला का एक झोला भी मिला, जिसमें बादाम और कुछ घरेलू सामान रखा हुआ था। इन परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी काम से या मेहमानी में जाने के लिए निकली थी और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गई। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।शिनाख्त कराने में जुटी पुलिसपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला कहां की रहने वाली थी और रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें






