Crime news:यात्री शेड में मिला अज्ञात युवक का शव, छह-सात महीने से गांव में रह रहा था
रामगढ़। मांची थाना क्षेत्र के चिचलीक गांव में रविवार को निर्माणाधीन इंटर कॉलेज के सामने बने यात्री शेड में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी
6:19 AM, Sep 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रामगढ़। मांची थाना क्षेत्र के चिचलीक गांव में रविवार को निर्माणाधीन इंटर कॉलेज के सामने बने यात्री शेड में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।ग्रामीणों के मुताबिक, युवक करीब छह-सात महीने पहले गांव में आया था और तब से यहीं रह रहा था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था। बोल नहीं पाता था और गांव में घूमकर लोगों से मांगकर अपना भरण-पोषण करता था। पिछले कई महीनों से ग्रामीण उसे गांव में ही देख रहे थे।ग्राम प्रधान पनौरा राजकुमार ने रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मांची थाने को यात्री शेड में युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पनौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।मांची थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






