Crime news:संदिग्ध परिस्थितियों विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र :राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा नई बाजार में रविवार रात एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
9:38 PM, Oct 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र :राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा नई बाजार में रविवार रात एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुसुम्हा निवासी नंदिनी कुशवाहा (20) पत्नी सोनू कुशवाहा रविवार रात करीब आठ बजे अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पति ने खिड़की से अंदर देखा तो नंदिनी घर में बांस की बल्ली से साड़ी के सहारे लटकी हुई दिखाई दी।
परिजनों ने तत्काल दरवाजा तोड़ा और घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को नीचे उतरवाया और एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि नंदिनी की शादी करीब 17 महीने पहले हुई थी। घटना के बाद से मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें
राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल विवाहिता की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।






