Crime news:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, आखिरी पोस्ट में लिखा- खुद से प्यार करो
सिंगरौली/वाराणसी। वाराणसी की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल निधि तिवारी (30) की मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मौत हो गई। रविवार सुबह भूसा मोड़ स्थित उनके घर के कमरे में उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है
9:13 PM, Sep 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सिंगरौली में घर के कमरे में मिला शव; 2024 में जीता था ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब,
पुलिस खंगाल रही फोन कॉल और सोशल मीडिया एक्टिविटी
सिंगरौली/वाराणसी। वाराणसी की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल निधि तिवारी (30) की मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मौत हो गई। रविवार सुबह भूसा मोड़ स्थित उनके घर के कमरे में उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।निधि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। फेसबुक पर उनके करीब 9.28 लाख और इंस्टाग्राम पर 7.12 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वह गानों पर डांस रील्स बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थीं। स्थानीय कार्यक्रमों में भी उनकी मौजूदगी रहती थी।
वर्ष 2024 में उन्होंने ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता था। वह फिल्मों में बतौर एक्टर काम करने का सपना देख रही थीं।मौत से पहले सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्टपुलिस और परिजनों के मुताबिक, मौत से पहले निधि ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी।
विज्ञापन
पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि उन्होंने अपने अधूरे दिल को खुद पूरा किया और लोगों को खुद से प्यार करने की बात कही।परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे निधि की दिल्ली में रहने वाले सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर बहस हुई थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर उक्त पोस्ट शेयर की और खुद को कमरे में बंद कर लिया।रात करीब 9 से 10 बजे के बीच परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। निधि ने खाना खाने से इनकार करते हुए उन्हें अकेला छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद परिवार के सदस्य सोने चले गए।सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को दी
यह भी पढ़ें
सूचना रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की स्थिति देखने के बाद शव बरामद किया।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मां और छोटी बहन के साथ रहती थीं निधि पड़ोसी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक, निधि भूसा मोड़ इलाके में अपनी मां लता तिवारी और छोटी बहन के साथ रहती थीं। उनकी छोटी बहन पढ़ाई करती है। निधि के पिता अशोक तिवारी करीब 15 वर्षों से परिवार से अलग रह रहे हैं।निधि चार बहनों में से एक थीं। पड़ोसी के मुताबिक, उनकी एक बड़ी बहन की करीब पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं, एक छोटी बहन की शादी वाराणसी में हुई है।फोन कॉल और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांचमोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।
पुलिस निधि के फोन कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि मौत से पहले वह किन लोगों के संपर्क में थीं और उनकी आखिरी बातचीत से जुड़े क्या-क्या तथ्य सामने आते हैं।फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।






