होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Crime news:वन निगम के डीएलएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अतिथि गृह में मिला शव

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थित एक निजी अतिथि गृह में वन निगम के डिप्टी लॉगिंग मैनेजर (डीएलएम) सत्यपाल प्रसाद (40) की मौत से हड़कंप मच गया। गुरुवार देर रात उनका शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है

7:44 PM, Sep 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Crime news:वन निगम के डीएलएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अतिथि गृह में मिला शव
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थित एक निजी अतिथि गृह में वन निगम के डिप्टी लॉगिंग मैनेजर (डीएलएम) सत्यपाल प्रसाद (40) की मौत से हड़कंप मच गया। गुरुवार देर रात उनका शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

बताया गया कि सत्यपाल प्रसाद पुत्र जयराम प्रसाद मूल रूप से ग्राम भरहे चौरा, भटनी सलेमपुर, देवरिया के रहने वाले थे। उनकी मूल तैनाती वन निगम के मिर्जापुर डिविजन में थी, जबकि उनके पास पिपरी डिविजन का अतिरिक्त प्रभार भी था।

जानकारी के अनुसार, सत्यपाल प्रसाद गुरुवार शाम करीब सात बजे विभागीय कार्य से रेणुकूट पहुंचे थे और एक निजी अतिथि गृह में ठहरे थे। देर रात उनके चालक ने मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठने पर वह अतिथि गृह पहुंचा। काफी प्रयास के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो सत्यपाल प्रसाद कमरे में मृत अवस्था में मिले।घटना की सूचना तत्काल पिपरी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग और वन निगम के बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मोर्चरी पहुंचे। घटना से विभागीय कर्मचारियों में शोक का माहौल है।सत्यपाल प्रसाद के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। दोनों बच्चों की उम्र करीब तीन और पांच वर्ष बताई जा रही है।

उनका परिवार मिर्जापुर में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पिपरी थाना प्रभारी राजेश जी चौबे ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions