Crime News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
9:21 PM, Oct 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। महिला किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आई, इसका पता नहीं चल सका है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोन थाना क्षेत्र के तुनिया गांव निवासी भागमन देवी (55), पत्नी रामलखन गोड़, पिछले करीब तीन महीने से विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में रह रही थीं। गुरुवार की रात उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिसविण्ढमगंज थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि महिला किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आईं, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें






