होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Crime news:साऊडीह जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के साऊडीह जंगल में शनिवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव रेणुकूट-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से करीब पांच मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला

4:51 PM, Sep 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Crime news:साऊडीह जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


हाथीनाला, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के साऊडीह जंगल में शनिवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव रेणुकूट-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से करीब पांच मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला।जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग जंगल की ओर गाय-बकरी चराने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़े महिला के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना हथवानी गांव के प्रधान आनंद कुमार यादव को दी। प्रधान ने मामले की जानकारी हाथीनाला थाना पुलिस को दी और स्वयं भी मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions