होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Crime news:दशवा संस्कार के दौरान पोखरे में डूबे दो युवक, एक की मौत

डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला पंचम खाड़ी में शुक्रवार को दशवा संस्कार के दौरान गांव के पास स्थित पोखरे में नहाने गए दो युवकों के डूबने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को सकुशल बचा लिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

7:52 PM, Sep 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Crime news:दशवा संस्कार के दौरान पोखरे में डूबे दो युवक, एक की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला पंचम खाड़ी में शुक्रवार को दशवा संस्कार के दौरान गांव के पास स्थित पोखरे में नहाने गए दो युवकों के डूबने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को सकुशल बचा लिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, बीते 2 सितंबर की रात चारपाई पर सो रही 31 वर्षीय अनीता देवी पत्नी/परिजन के अनुसार सर्पदंश का शिकार हो गई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनके दशवा संस्कार का कार्यक्रम घर पर चल रहा था। इसी दौरान परिवार के 39 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र मान सिंह गोंड बाल छिलवाने के बाद गांव के पास स्थित पोखरे में नहाने चले गए।नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से रमेश कुमार गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर परिवार के ही करीब 25 वर्षीय गोबिंद उर्फ सोनू पुत्र जगनरायन गोंड उन्हें बचाने के लिए पोखरे में कूद गए। रमेश को बचाने के प्रयास में गोबिंद भी पानी में डूबने लगा।दोनों को डूबता देख मौके पर मौजूद रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने पानी में उतरकर काफी खोजबीन के बाद दोनों को बाहर निकाला। परिजन उन्हें निजी साधन से चोपन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोबिंद उर्फ सोनू का उपचार कर उसकी जान बचा ली गई।घटना की सूचना परिजनों ने चोपन थाना पुलिस और डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही चोपन थाना के हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे और आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions