होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Crime News: राजस्थान की पत्थर खदान में दबकर युवक की मौत, परिजनो में मचा कोहराम

म्योरपुर (सोनभद्र)। राजस्थान में पत्थर की खदान में काम करने के दौरान दबकर जान गंवाने वाले 19 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार सुबह उसके पैतृक गांव डडिहरा पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई

9:16 PM, Oct 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Crime News: राजस्थान की पत्थर खदान में दबकर युवक की मौत, परिजनो में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

डडिहरा गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम

म्योरपुर (सोनभद्र)। राजस्थान में पत्थर की खदान में काम करने के दौरान दबकर जान गंवाने वाले 19 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार सुबह उसके पैतृक गांव डडिहरा पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडिहरा गांव निवासी सच्चेलाल यादव (19) पुत्र मानजीत यादव करीब दो माह पूर्व रोजगार की तलाश में राजस्थान गया था।

वहां वह एक पत्थर की खदान में डंपर चलाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार को खदान में काम करने के दौरान वह पत्थर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग राजस्थान पहुंच गए। मृतक के चाचा मेवालाल ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजस्थान में तहरीर दी गई है।पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को युवक का शव डडिहरा गांव स्थित उसके घर लाया गया।

विज्ञापन

शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions