होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Crime news:घोरावल के युवक की नासिक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धौराकुंड गांव निवासी 27 वर्षीय बिजेंद्र यादव की महाराष्ट्र के नासिक जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम उसका शव गांव पहुंचा।

7:43 AM, Sep 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live


Crime news:घोरावल के युवक की नासिक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, अंतिम दर्शन के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़


सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धौराकुंड गांव निवासी 27 वर्षीय बिजेंद्र यादव की महाराष्ट्र के नासिक जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम उसका शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही स्वजन में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।


स्वजन के अनुसार बिजेंद्र यादव नासिक में अपने बड़े भाई राजेंद्र यादव के साथ तबेले में काम करता था। बुधवार रात काम से लौटने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान भोर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अचानक बिगड़ी थी तबीयत
युवक की अचानक मौत को लेकर स्वजन ने संदेह जताया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नासिक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को शुक्रवार को गांव लाया गया। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


तीन साल पहले हुई थी शादी
स्वजन के मुताबिक बिजेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसका दो वर्ष का एक बेटा है। युवक की मौत से पत्नी, बच्चे और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions