होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

महानवमी पर माँ इच्छापूर्णी दुर्गा पूजा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांडिया और कन्या पूजन का आयोजन

सोनभद्र। महानवमी के पावन अवसर पर श्री श्री माँ इच्छापूर्णी दुर्गा पूजा समिति, लेबर कॉलोनी चुर्क के तत्वावधान में 19 अक्टूबर 2026 को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

12:04 PM, Oct 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

महानवमी पर माँ इच्छापूर्णी दुर्गा पूजा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांडिया और कन्या पूजन का आयोजन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





चुर्क, सोनभद्र। महानवमी के पावन अवसर पर श्री श्री माँ इच्छापूर्णी दुर्गा पूजा समिति, लेबर कॉलोनी चुर्क के तत्वावधान में 19 अक्टूबर 2026 को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांडिया नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ कन्या पूजन कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया गया।समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला और नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समिति का मानना है कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ आपसी सहयोग, सामाजिक एकता और संस्कारों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। धार्मिक उत्सव नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।अंत में समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, अभिभावकों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही माता रानी से सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions