होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Dala:डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, दो घायल

डाला (सोनभद्र)। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित सुभाष पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। डाला के तरफ से चोपन के तरफ जा रहा बाइक सवार दो युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया।

7:24 PM, Oct 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Dala:डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, दो घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



बाड़ी स्थित सुभाष पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, डाला पुलिस ने एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भिजवाया


डाला (सोनभद्र)। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित सुभाष पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। डाला के तरफ से चोपन के तरफ जा रहा बाइक सवार दो युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में बाइक सवार को चोटें आईं। घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए इसकी सूचना डाला पुलिस को दी।सूचना मिलते ही डाला पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार कराया गया।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions