नवटोलिया में 14 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
नवटोलिया में 14 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
8:35 AM, Jun 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला (सोनभद्र)। ग्राम पंचायत कोटा के नवटोलिया में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 14 वर्षीय छात्रा का शव घर के आगे बने बरामदे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।मृतका की पहचान प्रियंका पुत्री मनोज कुमार केवट के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रियंका कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्रा थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
यह भी पढ़ें






