महुआ के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
महुआ के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
8:16 PM, Aug 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

म्योरपुर थाना क्षेत्र के सूपाचुआ गांव में शनिवार की शाम 16 वर्षीय किशोरी का शव घर से करीब 200 मीटर दूर महुआ के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सूपाचुआ निवासी मनोहर की 16 वर्षीय पुत्री सीमा का शव गांव के बाहर महुआ के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई जब उसकी मां शनिवार शाम करीब छह बजे बाजार से घर लौट रही थी। रास्ते में उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी।ग्राम प्रधान रामनारायण ने बताया कि सीमा पिछले लगभग 20 दिनों से अपनी मौसी के घर छत्तीसगढ़ में रह रही थी। वह घटना से दो दिन पहले ही गांव लौटी थी। घटना के कारणों की जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है।सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।इस संबंध में म्योरपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने लिखित तहरीर दी है, जिसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। प्रथम दृष्टया किशोरी के फांसी लगाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






