रिहंद जलाशय में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव स्थित जायसवाल बस्ती के सामने बुधवार सुबह रिहंद जलाशय में एक अज्ञात युवक का शव उतराया मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जलाशय में लकड़ी छान रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी
8:29 PM, Aug 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव स्थित जायसवाल बस्ती के सामने बुधवार सुबह रिहंद जलाशय में एक अज्ञात युवक का शव उतराया मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जलाशय में लकड़ी छान रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने शव को जलाशय से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।पुलिस के मुताबिक, शव की हालत देखकर आशंका है कि वह कई दिनों से जलाशय में पड़ा रहा होगा। शव की पहचान के लिए स्थानीय स्तर के साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है।बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान नहीं होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें






