युवक का शव फंदे पर लटका मिला
युवक का शव फंदे पर लटका मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
6:59 AM, Aug 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पंवर गांव निवासी सूरज (23) का शव रविवार देर शाम घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक सूरज की अभी शादी नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें
कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






