होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

प्रसव के दौरान नवजात और प्रसूता की मौत, स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप; जांच के आदेश

प्रसव के दौरान नवजात और प्रसूता की मौत, स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप; जांच के आदेश

6:48 AM, Jun 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live


प्रसव के दौरान नवजात और प्रसूता की मौत, स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप; जांच के आदेश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरहरा के टोला बरवाडाड़ में प्रसव के दौरान नवजात और उसकी मां की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर धर्मेंद्र ने आशा कार्यकर्ता और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद गर्भवती गीता को एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आरोप है कि प्रसव के दौरान नवजात का शरीर आंशिक रूप से बाहर आने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने असावधानीपूर्वक प्रयास किए, जिससे नवजात की मौत हो गई। इसके बाद मृत नवजात का शव परिजनों को सौंप दिया गया।बताया गया कि महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद शाम करीब छह बजे उसे जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मारकुंडी के पास रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल पहुंचने पर भी उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके बाद वे शव लेकर घर लौट आए।शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर पहुंच गए। परिजनों के साथ मौजूद पुनवसिया ने भी प्रसव के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions