होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम प्रधान की मौत, गांव में शोक की लहर

संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम प्रधान की मौत, गांव में शोक की लहर

3:37 PM, Jun 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम प्रधान की मौत, गांव में शोक की लहर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुड़वरिया के ग्राम प्रधान महेंद्र प्रसाद (36) की सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवा प्रधान के आकस्मिक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।गांव के पूर्व प्रधान बच्चन सिंह ने बताया कि महेंद्र प्रसाद सोमवार को एक शादी समारोह से घर लौटे थे। उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह इमलीपुर चट्टी पर दवा लेने गए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक अधिक खराब हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए रॉबर्ट्सगंज ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया।परिजनों के अनुसार वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस घर लौट आए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में शोक का माहौल छा गया।पूर्व प्रधान बच्चन सिंह ने बताया कि महेंद्र प्रसाद एक जागरूक, मिलनसार और व्यवहार कुशल जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से गांव ने एक सक्रिय और लोकप्रिय प्रधान को खो दिया है।मृतक के पिता जोखन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि मृतक के पिता के अनुसार महेंद्र प्रसाद की तबीयत खराब थी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर किया था, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions