दिल्ली हादसा:हादसे में बीकॉम छात्र अभिषेक की मौत, जाते-जाते दो लोगों की दुनिया कर गए रोशन
दिल्ली में हुए हादसे में रेणुकूट निवासी बीकॉम छात्र अभिषेक कुमार की मौत से परिवार में मातम पसरा है। हादसे की खबर मिलते ही उनके पिता संतोष कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस गहरे दुख के बीच परिवार ने अभिषेक की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए उनकी आंखें दान कर दीं। अब उनकी आंखों से दो लोगों की दुनिया रोशन होगी
6:54 AM, Sep 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:दिल्ली में हुए हादसे में रेणुकूट निवासी बीकॉम छात्र अभिषेक कुमार की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
हादसे की खबर मिलते ही उनके पिता संतोष कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस गहरे दुख के बीच परिवार ने अभिषेक की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए उनकी आंखें दान कर दीं। अब उनकी आंखों से दो लोगों की दुनिया रोशन होगी।
मूल रूप से चंदौली जिले के झांसी गांव निवासी संतोष कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र थे। वह रेणुकूट की हिंडाल्को कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। उनके पिता हिंडाल्को में कार्यरत हैं। अभिषेक परिवार में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई राजस्थान में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।इन दिनों अभिषेक की मां गांव गई हुई थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पिता के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद अभिषेक का पार्थिव शरीर वाराणसी लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके बाद आगे के विधि-विधान उनके मूल गांव झांसी, चंदौली में संपन्न होंगे।
अभिषेक ने पहले ही नेत्रदान के लिए पंजीकरण करा रखा था। पिता ने बताया कि बेटे ने अपनी आंखें दान करने का निर्णय पहले ही ले लिया था। हादसे के बाद परिजनों की सहमति से उसकी आंखें दान कर दी गईं।संतोष कुमार ने कहा कि बेटा अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी आंखों से किसी और की जिंदगी में रोशनी आएगी। दुख की इस घड़ी में यही परिवार के लिए संतोष की सबसे बड़ी बात है।






