होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जर्जर दुद्धी-मल्देवा संपर्क मार्ग की मरम्मत की मांग, तहसील दिवस में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

दुद्धी (सोनभद्र)। शनिवार को आयोजित दुद्धी तहसील दिवस में मल्देवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दुद्धी-मल्देवा संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर जिलाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मार्ग की शीघ्र मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग की।

7:51 AM, Sep 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

जर्जर दुद्धी-मल्देवा संपर्क मार्ग की मरम्मत की मांग, तहसील दिवस में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



दुद्धी (सोनभद्र)। शनिवार को आयोजित दुद्धी तहसील दिवस में मल्देवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दुद्धी-मल्देवा संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर जिलाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मार्ग की शीघ्र मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्मित दुद्धी-मल्देवा संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में केवल करीब 500 मीटर सीसी रोड का सीमित निर्माण कराया गया था, जबकि मार्ग का शेष हिस्सा अब भी जर्जर हालत में है।इस मार्ग से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन आवागमन करते हैं।

सड़क की खराब स्थिति के कारण उनके लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की हालत बारिश के दौरान और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस के माध्यम से एक बार फिर इस महत्वपूर्ण समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया है।प्रार्थना पत्र में संपूर्ण दुद्धी-मल्देवा संपर्क मार्ग की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत एवं नवीनीकरण कराने, साथ ही संबंधित विभाग से गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की।ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क की मरम्मत कराएगा।इस दौरान मल्देवा, बराईडाड़, बैरियाखाड़ी और बीड़र गांवों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions