दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर,अधिवक्ताओं व संघर्ष समिति का प्रदर्शन
दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब एक बजे बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग उठाई
6:13 AM, Sep 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सरकार पर चुनावी वादे पूरा न करने का आरोप, मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनीदुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब एक बजे बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश और केंद्र के मंत्रियों तथा विभिन्न नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुद्धी क्षेत्र लंबे समय से विकास की अपेक्षा कर रहा है। क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना था कि यदि दुद्धी को जिला बनाया जाता है तो प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिल सकती है।पदाधिकारियों ने दावा किया कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग कई दशकों पुरानी है और क्षेत्र जिला गठन के लिए आवश्यक मानदंडों को पूरा करता है। इसके बावजूद अब तक दुद्धी को जिले का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से सरकार को पर्याप्त राजस्व प्राप्त होता है, फिर भी दुद्धी को जिला बनाने की मांग लगातार लंबित है।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से दुद्धी को जल्द जिला घोषित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।प्रदर्शन में जितेंद्र श्रीवास्तव, सत्यनारायण यादव, रामपाल जौहरी, रामजी पांडेय, जवाहर लाल, सुरेंद्र दंत उपाध्याय, छोटेलाल, सूर्यकांत तिवारी, दिनेश चंद्र, अमरावती देवी, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र, आदर्श कुमार, आशीष, राकेश अग्रहरि समेत संघर्ष समिति के पदाधिकारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






