होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, चिकित्सीय लापरवाही का आरोप

जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, चिकित्सीय लापरवाही का आरोप

9:12 PM, Jun 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, चिकित्सीय लापरवाही का आरोप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सोनभद्र। प्रसव के दौरान कथित चिकित्सीय लापरवाही से जच्चा और नवजात शिशु की मौत के मामले में नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।करमा थाना क्षेत्र के पूरखास गांव निवासी रामजी पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी गर्भवती पत्नी संतोषी कुमारी को प्रसव के लिए जड़ेरूआ स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था।

वहां ड्यूटी पर तैनात नर्स के माध्यम से उन्हें केकराही स्थित एक निजी अस्पताल भेजा गया। आरोप है कि अस्पताल की एंबुलेंस से उनकी पत्नी को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद जच्चा और नवजात बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उचित उपचार न मिलने और चिकित्सीय लापरवाही के चलते 18 जून को मां और नवजात दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के संबंध में जानकारी मांगने पर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर मामले की ओर आकर्षित किया।

उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों, अस्पताल प्रबंधन और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions