डीएपी-यूरिया की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
डीएपी-यूरिया की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
8:27 PM, Jul 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

*,*
*अन्नदाताओं का अनादर बर्दाश्त नहीं होगा – संदीप मिश्रा*
चतरा (सोनभद्र), बुधवार। चतरा ब्लॉक के कोरियाव सहकारी केंद्र पर बुधवार को "पेड़ हैं तो प्राण हैं" महाअभियान के तहत किसानों को आम सहित विभिन्न फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसके उपरांत किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग उठाई।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि अन्नदाताओं का अनादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी, जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की कि प्रत्येक किसान को प्रति बीघा एक बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि खरीफ की खेती प्रभावित न हो।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा जिलेभर में व्यापक आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।कार्यक्रम के दौरान मोर्चा की ओर से उपस्थित किसानों को आम के फलदार पौधे वितरित किए गए तथा सभी किसानों को इन पौधों की देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करने का संकल्प दिलाया गया।संदीप मिश्रा ने कहा कि मोर्चा का लक्ष्य जनपद के प्रत्येक परिवार तक फलदार वृक्ष पहुंचाना है। जब तक हर घर में एक फलदार पौधा नहीं लग जाता, तब तक यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हैकार्यक्रम में आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, दिनेश चेरो, विजय चौहान, विक्की पटेल, राजू मौर्य, डब्बू पांडेय, दिनेश मौर्य, सुग्गन सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






