होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना रोकथाम और यातायात सुरक्षा पर विस्तृत समीक्षा

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना रोकथाम और यातायात सुरक्षा पर विस्तृत समीक्षा

8:48 PM, Jul 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना रोकथाम और यातायात सुरक्षा पर विस्तृत समीक्षा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र: जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में अपर जिलाधिकारी ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज से वर्षा का पानी सीधे सड़क पर गिरने की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी पाइपलाइन व्यवस्था कर सुरक्षित जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के किनारे बने गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने पर भी जोर दिया।उन्होंने परिवहन, पुलिस एवं शिक्षा विभाग को विद्यालयों और महाविद्यालयों में नियमित यातायात जागरूकता अभियान चलाने तथा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।इसके अलावा लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को जनपद के सभी दुर्घटना बहुल (ब्लैक स्पॉट) स्थलों पर चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर भी बल दिया गया।बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ), जिला आबकारी अधिकारी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड श्री शैलेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions