धर्मेंद्र सिंह बने राबर्ट्सगंज के नए, दुद्धी में विश्वनाथ सिंह को कमान
सोनभद्र। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण स्थानांतरण किया गया है। इसके तहत विश्वनाथ प्रताप सिंह को दुद्धी कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि दुद्धी के पूर्व प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है
1:12 PM, Aug 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल, दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी बदलेसोनभद्र। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण स्थानांतरण किया गया है। इसके तहत विश्वनाथ प्रताप सिंह को दुद्धी कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि दुद्धी के पूर्व प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।स्थानांतरण के बाद विश्वनाथ प्रताप सिंह दुद्धी कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं, धर्मेंद्र सिंह जिला मुख्यालय स्थित रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों अधिकारियों के नए कार्यक्षेत्र में योगदान देने के बाद क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें






