होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जर्जर पुलिया दे रही हादसों को न्योता, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

जर्जर पुलिया दे रही हादसों को न्योता, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

4:02 PM, Jul 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

जर्जर पुलिया दे रही हादसों को न्योता, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



 *राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 में वर्षों पुरानी पुलिया टूटने से बढ़ा खतरा, मरम्मत की मांग तेज*

चुर्क (सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के सहिजन कला गांव जो नगर पालिका राबर्टसगंज के वार्ड नंबर 4 में सूर्यनाथ पटेल के घर के पास स्थित पुलिया पूरी तरह जर्जर होकर टूट चुकी है। इस पुलिया से प्रतिदिन साहिजन कला सहित आसपास के लगभग बीसों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों का लगातार आवागमन होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की हालत लंबे समय से खराब है, तथा टुट कर गड्ढा मे तब्दील हो चुकी है लेकिन अब तक संबंधित विभाग एवं नगर पालिका राबर्टसगंज द्वारा इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। टूट चुकी पुलिया के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।बढ़ते खतरे को देखते हुए सोमवार को ग्रामीण एकत्रित हुए और जर्जर पुलिया के विरोध में प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल मरम्मत एवं नई पुलिया के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और कोई दुर्घटना हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शंकर यादव, सत्य प्रकाश, लवकुश, एस. प्रीतम, राजेंद्र प्रसाद, अभिनव, संजय कुशवाहा, जगदीश मौर्य, रामसमुझ मौर्य, तेज बहादुर मौर्य, संतोष मौर्य, राजेश मौर्य, अलगू प्रसाद, रविंद्र कुमार, रामविलास विश्वकर्मा, सूर्यनाथ पटेल, बबुंदर सिंह तथा अजय भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions