होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से दिव्यांग राहुल को मिली नई उड़ान, ट्राई साइकिल पाकर हुए भावुक

जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से दिव्यांग राहुल को मिली नई उड़ान, ट्राई साइकिल पाकर हुए भावुक

9:22 PM, Jun 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से दिव्यांग राहुल को मिली नई उड़ान, ट्राई साइकिल पाकर हुए भावुक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनसुनवाई कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दोनों पैरों से दिव्यांग राहुल कुमार को ट्राई साइकिल प्रदान की। वर्षों से आवागमन की कठिनाइयों से जूझ रहे राहुल को जैसे ही ट्राई साइकिल मिली, उनके चेहरे पर खुशी की चमक दौड़ गई और आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।चोपन मार्केट स्थित सब्जी मंडी के पास निवासी राहुल कुमार पुत्र रतन प्रसाद दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। शारीरिक असमर्थता के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों और एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जनसुनवाई के दौरान जब उन्होंने अपनी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी तो जिलाधिकारी ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई।ट्राई साइकिल मिलने के बाद राहुल भावुक हो उठे। उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम है। अब वे अपने दैनिक कार्य पहले की अपेक्षा अधिक आसानी और स्वतंत्रता के साथ कर सकेंगे।इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पात्र दिव्यांगजनों को शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।जनसुनवाई में हुई इस संवेदनशील पहल ने न केवल राहुल के जीवन में नई उम्मीद जगाई, बल्कि यह भी साबित किया कि प्रशासनिक संवेदनशीलता किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions