होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, चालक फरार

कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, चालक फरार

11:41 AM, Jun 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, चालक फरार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी-बच्चों के सामने आजीविका का संकटविंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सलैयाडिह ग्राम पंचायत में रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।जानकारी के अनुसार सलैयाडिह निवासी दशरथ राम (40 वर्ष), जो दोनों पैरों से दिव्यांग थे, कोन मोड़ चौराहे से तीन पहिया वाहन से अंबेडकर चौराहा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुद्धी की ओर से आ रहे कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दशरथ राम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मृतक की दिव्यांग पत्नी अंशु देवी, पुत्रियां प्रियांशी (10 वर्ष) और नंदनी (8 वर्ष), मां समेत अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि मृतक का बड़ा पुत्र जयप्रकाश (14 वर्ष) मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि दशरथ राम अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए गांव में एक छोटी परचून की दुकान चलाते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पत्नी स्वयं दिव्यांग हैं और छोटे-छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है। साथ ही राजमार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतार को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions