जिलाधिकारी के निर्देशन में विद्यालयों में चल रहा आपदा जागरूकता अभियान
जिलाधिकारी के निर्देशन में विद्यालयों में चल रहा आपदा जागरूकता अभियान
8:03 PM, Jul 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों में आपदा से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी पोस्टर लगाए जा रहे हैं तथा छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।प्रतिदिन प्रार्थना सभा एवं कक्षा शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को भूकंप, आकाशीय बिजली, बाढ़, आग लगने सहित अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय शांत एवं संयमित रहने, सुरक्षित स्थान पर जाने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करना, जोखिम को कम करना तथा उन्हें स्वयं, परिवार और समाज की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना है। विद्यालयों में यह जागरूकता गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं, ताकि आपदा प्रबंधन के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें






