होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जनसहभागिता से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन, नागरिक करें सहयोग : जिलाधिकारी

जनसहभागिता से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन, नागरिक करें सहयोग : जिलाधिकारी

4:32 PM, Jun 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जनसहभागिता से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन, नागरिक करें सहयोग : जिलाधिकारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। जिले में बदलते मौसम और संभावित आपदा स्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि आंधी-तूफान, तेज हवाओं, पेड़ गिरने, जलभराव, विद्युत आपूर्ति बाधित होने अथवा मौसम से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल प्रशासन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नागरिक ऐसी घटनाओं के फोटो एवं वीडियो भी साझा करें, ताकि प्रशासन त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर सके।जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं के आधार पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार जनहित में चेतावनी और महत्वपूर्ण सूचनाएं भी समय पर आमजन तक पहुंचाई जाएंगी।उन्होंने लोगों से मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति की जानकारी बिना विलंब प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और नागरिकों द्वारा साझा की गई जानकारी राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होती है।डीएम चर्चित गौड़ ने कहा कि जनपद प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions