लिलासी पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर विवाद, चार आरोपी गिरफ्तार
15 जून 2026 की रात लगभग 11 बजे कुछ लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। तेल भरवाने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई।
sonbhadra
12:44 PM, Jun 17, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

Demo Image : Sonprabhat
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, लिलासी गांव निवासी सर्वजीत यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 15 जून 2026 की रात लगभग 11 बजे कुछ लोग उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। तेल भरवाने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उन्हें और उनके भाई को चोटें आईं।
प्राप्त तहरीर के आधार पर म्योरपुर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और बाद में उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो वाहन को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में करकच्छी निवासी अखिलेश कुमार गुप्ता, धनखोर निवासी मुकुन्द लाल, बहुआरा निवासी नीरज मौर्य तथा धिवहीं निवासी अरविंद मौर्य शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अराजकता पर प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






